अल्मोड़ा….. व्यापारियों की ये मांग, चलाया अभियान

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर के व्यापारियों ने एक बार फिर तहसील को पुराने कलक्ट्रेट में स्थापित किये जाने की मांग की। इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान धारानौला क्षेत्र में चलाया गया।

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि अभियान पूरे नगर क्षेत्र के साथ गांव क्षेत्र में भी चलाया जाएगा। इस मामले में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा जाएगा।इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो लोगों और वरिष्ठ नागरिक को हो रही परेशानी को देखते हुए व्यापार मंडल सभी संगठन के साथ आंदोलन करेगा। कहा यदि सभी सरकारी कार्यालय इसी तरह जनता से दूर किए जाएंगे तो यह ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा संसदीय सीट में पहले 2 घंटे में ये रहा मतदान प्रतिशत


अभियान को आज डेकेयर और धारानौला के सभी व्यापारियों ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह ऐठानी, पीताम्बर पांडे, डॉ जेसी दुर्गापाल, आनंद बगडवाल, तिरलोचन जोशी, केवल सती, शोभा जोशी, घनश्याम गुर्रानी, मनोहर सिंह नेगी, प्रताप सिंह सोत्याल, मनोज सनवाल, लवेंद गुर्रनी, रॉबिन भंडारी, धारानौला क्षेत्र से विजय भट्ट, राकेश जोशी, मोहित कुमार, अश्वनी नेगी, मुकुल सनवाल आदि ने सहयोग दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद