अल्मोड़ा न्यूज: अल्मोड़ा के कसार देवी के रिजॉर्ट में ऐसे लगी आग…..आप भी बरते ये सावधानी…….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पर्यटक स्थल कसार देवी के इंपीरियल हाइट्स रिजॉर्ट में आज जंगल की आग पहुँच गई। इस आग से रिजॉर्ट का रेस्टोरेंट पूरी तरह जल गया। करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

आज अल्मोड़ा वन प्रभाग केक अल्मोड़ा रेंज में करीब 6 स्थानों पर आग लगने की सूचना है। कई जंगलों में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन नगर के कसार देवी मंदिर और आसपास के क्षेत्र में फैली आग ने विकराल रूप ले लिया। यहां की आग रिजॉर्ट तक पहुँच गई। जिला अग्निशमन अधिकारी उमेद सिंह परगाई ने बताया कि रिजॉर्ट में जो आग लगी वह जंगल की आग से लगी।

यह भी पढ़ें 👉  मामूली बात पर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

उन्होंने बताया कि जंगल की आग की चिंगारी रिजॉर्ट की छत में मौजूद पिरूल में गिरी। इसके बाद आग लगने का अंदेशा है। उन्होंने बताया कि वह हर जगह जागरूकता अभियान में लोगों को यह बताते हैं कि अपनी छतों को पूरी तरह साफ रखें। उन्होंने बताया कि रिजॉर्ट में आग पर काबू पाने के लिए 12 गाड़ी पानी की आवश्यकता पड़ी। यह भी बताया कि अभी कितना नुकसान हुआ है। इसकी पुष्ट जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में हादसा...... खाई में जा गिरा ट्रक, एक की मौत

वन संरक्षक प्रवीण कुमार ने बताया की रिजॉर्ट के रेस्टोरेंट में आग लगने की जानकारी है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। बताया यह भी जाता है कि रिजॉर्ट में 15 से 18 कमरे हैं। इसमें 30 से अधिक पर्यटक रुके हुए थे। सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद