आरोपियों को सजा दिलाने में इस थाने का रहा शानदार प्रदर्शन, 94 प्रतिशत रही दोषसिद्धि दर

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आरोपियों को सजा दिलाने में राज्य के पुलिस थानों में थाना बनभूलपुरा का  दोषसिद्धि दर 94 प्रतिशत रहा है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रशंसा की है।

राज्य के पुलिस स्टेशन्स में दोषसिद्धि दर बढ़ाए जाने हेतु उनमें प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश के अनुपालन में पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी पुलिस थानों का वर्ष 2023 में दोषसिद्धि दर के प्रदर्शन का विवरण प्राप्त कर उनकी संवीक्षा की गई। संवीक्षा उपरांत जनपद के थाना बनभूलपुरा का वर्ष 2023 में दोषसिद्धि दर प्रदर्शन 94 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवम् कानून व्यवस्था उत्तराखंड ए०पी० अंशुमान ने थाना- बनभूलपुरा द्वारा उच्च दोषसिद्धि दर बनाए रखने हेतु की गई कड़ी मेहनत व परिश्रम की सराहना कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए थाना- बनभूलपुरा के थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी एवं नियुक्त अधीनस्थ स्टॉफ की प्रशंसा की है। उनके द्वारा पुलिस टीम का उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

जिस पर प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा भी थाने की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी गई हैं और जिले के अन्य पुलिस थानों को भी इसका अनुसरण करते हुए निरंतर इस दिशा में कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद