Subscribe our YouTube Channel

Almora के इस गांव को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत में मिला पहला पुरस्कार………

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: केन्द्रीय मंत्री, जल शक्ति गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार – 2020 की घोषणा कर दी गयी है। इसमें उत्तराखण्ड विकेन्द्रीकृत जलागम विकास परियोजना ग्राम्या के अल्मोड़ा प्रभाग की ओर से विकास खण्ड धौलादेवी में स्थित ग्राम पंचायत धसपड़ में कराये गये जल संवर्धन, संरक्षण एवं संकलन संबंधी कार्यों का ऑकलन किया गया एवं सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत (नार्थ जोन )श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है।

उल्लेखनीय है कि जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वैज्ञानिकों के दल ने भी ग्राम पंचायत धसपड़ का दौरा किया। जिसमें ग्राम्या परियोजना के उप परियोजन निदेशक डा. एसके उपाध्याय यूनिट अधिकारी मोहन चन्द्र भट्ट तथा ग्राम प्रभारी जीवन सिंह, श्रीमती माधवी मेहरा,एबीएसओ सतीश जोशी, अन्य फील्ड स्टाफ ने ग्रामवासियों एवं महिला समूहों के साथ वैज्ञानिक दल का सीधा संवाद कराया। परियोजना द्वारा किए गये विभिन्न जल संवर्धन, संरक्षण एवं संकलन संबंधी कार्यों को पूरे गाँव का भ्रमण कराते हुए दल को दिखाया। वैज्ञानिकों ने भी मौके पर परियोजना कार्यों को सराहा पुरस्कार देने से पूर्व वैज्ञानिकों द्वारा किया गया ऑकलन भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…..भूकंप के झटकों से दहशत में आये लोग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments