Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा ब्रेकिंग…. बाघ ने मार डाला महिला को, लाश बरामद, यहां की है घटना

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले में बाघ का आतंक भी लगातार बढ़ रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व से लगे इलाके में बाघ ने एक महिला को मार डाला। आज सुबह मृतका का शव बरामद किया गया। बताया जाता है उसके शव के पास बाघ के बाल भी मिले हैं। फिलहाल अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। तीन माह पहले भी इस इलाके में बाघ ने एक महिला को मारा था। क्षेत्र के लोगों में दहशत है।


सल्ट विकास खंड की झड़गांव ग्राम पंचायत के तया मल्ला तोक निवासी 38 साल की कमला देवी पत्नी यशवंत सिंह बुधवार दोपहर के बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। उसका पता नहीं चल सका। परिजनों को लगा कि वह जंगल में घास लेने गई। देर शाम तक उसके नहीं पहुंचने पर परिजनों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। महिला की तलाश को रात भर सर्च अभियान चला।

यह भी पढ़ें 👉  धौलादेवी में आंगनबाड़ी वर्कर को दी गई ट्रेनिंग

उसका पता नहीं चल पाया। आज सुबह एक नाले के पास कमला देवी का शव बरामद किया गया। वन क्षेत्राधिकारी गंगाशरण के अनुसार मृतका के गले में दांत के निशान हैं। मौके पर बाघ के बाल भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि इससे प्रतीत होता है कि बाघ ने ही महिला को मारा हो।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments