अचानक घर में जा घुसा बाघ, लोगों में फैली दहशत, हमले में तीन वन कर्मी घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में इन दिनों बाघ ने आतंक मचाया हुआ है। बाघ जहां कई लोगों को निवाला बना चुका है। वहीं कई घायल भी हो चुके हैं। इस बीच टिहरी जिले में बाघ आबादी में आ पहुंचा और एक घर में घुस गया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू ‌शुरू किया गया। बाघ के हमले में तीन वन कर्मियों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ‌कीर्तिनगर विकास खंड के मथेला गांव में बाघ अचानक एक घर में घुस गया। यह घटना देवप्रयाग विधायक के मलेथा स्थित आवास के पास की है। इस दौरान विधायक विनोद कंडारी भी मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने जब शोर मचाया तो बाघ घर से निकल कर खेतों में भागने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  फिर बदल रहा मौसम- दो दिन बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी

सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और बाघ को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है। इस बीच एकाएक बाघ हमलावर हो गया। जिससे तीन वन कर्मी घायल हो गए। बहरहाल बाघ की तलाश जारी है। इधर विधायक विनोद कंडारी ने कहा उन्होंने डीएम, डीएफओ और रेंजर को तुरंत मारने के आदेश दिया है। जब तक बाघ नहीं मरेगा तब तक वह मौके पर ही रहेंगे।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद