बिग ब्रेकिंग:तिवारी बने पूर्णागिरी समिति अध्यक्ष के अध्यक्ष, पांडेय को किया परास्त…….

खबर शेयर करें

टनकपुर। पूर्णागिरी मंदिर समिति के नए अध्यक्ष किशन तिवारी चुने गए हैं। उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष भुवन पांडेय को परास्त कर जीत दर्ज की।
उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम में समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर किशन तिवारी ने वर्तमान अध्यक्ष भुवन पांडेय को 12 वोटों से शिकस्त दी। भुवन पांडेय को 174 वोट और किशन तिवारी को 186 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर नीरज पांडेय को 102, नेत्र बल्लभ तिवारी को 88, अनिल पांडेय को 84 और सतीश तिवारी को 88 वोट मिले। सचिव पद में गिरीश पांडेय को 140 वोट और सुरेश तिवारी को 225 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर नवीन तिवारी को 161 वोट, हेम पांडेय को 36, हरीश पांडेय को 34 और कैलाश पांडेय 126 को मत मिले। कुल 6 वोट रद्द हुए। तिवारी के जीत के बाद लोगों में बेहद खुशी है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट पहुंचा उत्तराखंड के जंगल धधकने का मामला, उठी यह मांग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद