Subscribe our YouTube Channel

Almora न्यूज: आज अपने घर अल्मोड़ा पहुंची लिपिका चौहान, कही ये बड़ी बात…..

खबर शेयर करें

Almora। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गई almora की लिपिका चौहान आज almora पहुँच गई है। यहां पहुँचने पर वह बेहद खुश नजर आई। यहां पर उनका परिजनों ने जोरदार स्वागत किया। शाम करीब 7 बजे पहुँचे लिपिका का पिता मदन चौहान माँ मुन्नी देवी ने उनका स्वागत किया। आसपास के लोगों ने भी लिपिका का स्वागत किया। लिपिका ने बताया कि अपने घर मे आने के बाद उनको बेहद अच्छा लग रहा है। कहा कि जब रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध शुरू हुआ तब से छात्र बेहद चिंता में आ गए। उन्होंने बताया कि उनके साथ 15 लोग थे, सभी बेहद चिंता में थे। लिपिका ने बताया कि वह 4 दिन बंकर में रहे। कई बार उनकी जान आफत में पड़ गई। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से वह एक मार्च को यूक्रेन से रोमानिया बार्डर में आये। कहा कि युद्ध की वजह से 2 ब्रेड का पैकेट तीन तक खाई। बताया कि कम फीस की वजह से वह यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गई। उल्लेखनीय है कि यहां ब्राइट एंड कार्नर निवासी मदन चौहान की बेटी लिपिका यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…..भूकंप के झटकों से दहशत में आये लोग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments