Subscribe our YouTube Channel

ICSE 10th Result अल्मोड़ा KOORMANCHAL ACADEMY में निर्मल भाकुनी बने टॉपर….. स्कूल के सभी छात्र पास….. टॉप 5 में ये रहे छात्र…..

खबर शेयर करें
रक्षित मठपाल

अल्मोड़ा न्यूज। आज ICSE 10th Result 2022 घोषित कर दिया है। इस बोर्ड से जुड़ा नगर का कुर्मांचल स्कूल है। हर साल की तरह इस बार भी यहां पर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल में अबकी बार 95 छात्र शामिल हुए। सभी ने शानदार अंक अर्जित कर परीक्षा पास की। स्कूल के शिक्षकों ने सभी को बधाई दी है।

स्कूल से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार हाईस्कूल के बोर्ड में 95 छात्र शामिल हुए। इसमें निर्मल भाकुनी 96.2 अंक अर्जित कर स्कूल में टॉप किया। दूसरे स्थान पर अथर्व खुल्वे रहे। उन्होंने 95.8 अंक अर्जित किये। स्कूल के रक्षित मठपाल 95.4 अंक अर्जित किये। रक्षित को मैथ्स में 100 नंबर मिले। जबकि कार्तिक साह ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
रिद्धिमा ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस बार 16 से अधिक छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किये।

अथर्व खुल्वे

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments