महिला के लिए काल बना ट्रैक्टर, सड़क पार करने के दौरान रौंदा, नाबालिग बताया जा रहा चालक

खबर शेयर करें

रूड़की। अनियंत्रित ट्रैक्टर महिला के ‌लिए काल बन गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कूड़ा डालने जा रही महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक नाबालिग बताया जा रहा है।

यह हादसा थाना झबरेडा अन्तर्गत गांव सढौला माजरा में हुआ। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी का कहना है कि अनीता नामक एक महिला कूड़ा डालने के लिये सडक पार कर रही थी। तभी एक बच्चा तेजी से वहां से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सात दिनों से लापता इंजीनियर का नहीं लगा सुराग, इंजीनियरों ने जताया रोष

इसी दौरान अनीता तेजी से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल रूड़की भिजवा दिया है। इधर इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद