अल्मोड़ा….ट्रैफिक पुलिस कर्मी की बेटी ने सीएम को दी ये खास फ़ोटो, धामी भी खुश हुए, पढ़े खबर और देखें वीडियो….

खबर शेयर करें
निधि जोशी

अल्मोड़ा। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया। छात्रों और एनसीसी कैडेट से बात की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मी की बेटी ने मुख्यमंत्री की पोट्रेट फ़ोटो उनको दी। यह देख मुख्यमंत्री खुश हो गए। इस पोट्रेट को सीएम अपने साथ ले गए।

दरअसल मुख्यमंत्री ने 92.24 लाख की लागत से पुनःनिर्माण कर बनाई गई लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर छात्रों से बात की। इस बीच यहां पर नगर के थाना बाजार निवासी मिनर्वा स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ने वाली निधि जोशी भी आई।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व विधायक की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी नेता ने वीडियो से की करोड़ों की वसूली

वह मुख्यमंत्री का पोट्रेट फ़ोटो भी साथ लाई। छोटी बेटी की इस प्रतिभा ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जब सीएम धामी ने बच्ची को देखा तो उन्होंने बच्ची से बात की। पोट्रेट भी अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  बीएड की बाध्यता समाप्त- दो वर्षीय डीएलएड को मिली मंजूरी

निधि ने बताया वह थाना बाजार में रहती है। उसके पिता गोपाल दत्त जोशी ट्रैफिक पुलिस में हैं। माँ प्रियंका जोशी हाउस वाइफ हैं। उसने बताया कि वह पहले भी कई पोट्रेट बना चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद