दर्दनाक हादसा….बस और बोलोरो की जोरदार भिड़ंत, दो तीर्थ यात्रियों की मौत

खबर शेयर करें

देहरादून। चारधाम हाईवे पर एक भीषण हादसे की खबर है। यहां एक प्राइवेट बस और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। वहीं सात घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार की सुबह ब्रह्मपुरी से 2 किलोमीटर आगे शिवपुरी के पास हुआ है। नेशनल हाईवे-58 पर ऋषिकेश से जा रही एक बस की केदारनाथ से लौट रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पिंकी दास (22) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2C दुर्गापुर प्लेन, थाना सिप्ला जिला सिप्ला कोलकाता और सोमनाथ पाल, निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश

जबकि इस हादसे में सात लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को पुलिस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा इतना जबरदस्त था बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मुनिकी रेती कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद