यहां हुआ दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित बस के खाई में गिरने से सात यात्रियों की मौत, कईयों के घायल होने की खबर

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। यहां एक भीषण हादसे की खबर है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में गंगानी के पास यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। इसमें 35 लोग सवार बताए गए हैं। इस हादसे में अब तक सात लोगों के मौत की खबर है। अब तक 19 घायलों को निकाला चुका है। जिन्हें ऐंबुलेंसों की मदद से अस्पताल भेजा रहा है। बहरहाल अब तक घटना के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार बस संख्या यूके 07-8585 गंगानी के पास अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस बस में सवार 35 यात्रियों में से सात की मौत होना बताया जा रहा है। जबकि 27 लोग घायल बताए गए हैं। इनमें से 19 घायल यात्रियों को निकाला गया है। जिन्हें उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आग लगने से झुलस गया युवक, ससुरालियों पर लगाए कई आरोप

सूचना के बाद जिलाधिकारी घटना स्थल के लिये रवाना हो गए हैं। घटना स्तर पर खोज और बचाव कार्य जारी है। बहरहाल अभी तक इस दुर्घटना के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है। सभी मृतक गुजरात के निवासी बताए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद