Subscribe our YouTube Channel

Almora news: यहां महिला की दर्दनाक मौत….

Breaking News - Sajag Pahad (सजग पहाड़)
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में महिला की दर्दनाक मौत हो गई।खेत से गेंहू निकालने के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। मामला सोमेश्वर तहसील से जुड़ा हुआ है।


यहां चनौदा के पास गांव बूंगा निवासी दीपा देवी (35) पत्नी अशोक सिंह भाकुनी खेत मे गेंहू की मढ़ाई कर रही थी। इस दौरानअचानक दीपा थ्रेशर मशीन के पंखे की चपेट में आ गई। उसके सिर के बाल मशीन में फंस गए। दीपा ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर आई। सोमेश्वर के थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर में रख दिया है। बताया जाता है कि दीपा देवी के पति अशोक सिंह भाकुनी हिमांचल प्रदेश के पठानकोट में होटल में नौकरी करते हैं। उनके दो नाबालिग बच्चे जिनमें एक 11 वर्षीय पुत्र तथा 9 वर्षीय पुत्री है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments