हल्द्वानी में दर्दनाक घटना, काशीपुर के कारोबारी ने होटल में खुद को मारी गोली

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। काशीपुर के एक कारोबारी ने शनिवार रात करीब 2 बजे गौलापार क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक कारोबारी लंबे समय से प्रॉपर्टी कारोबार में करोड़ों रुपये के नुकसान से जूझ रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ होटल के कमरे में मौजूद था। आत्महत्या से पहले कारोबारी ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने अपनी परेशानियों का जिक्र किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और प्रॉपर्टी से जुड़े नुकसान को मुख्य कारण माना जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


