अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 एयरलिफ्ट

खबर शेयर करें


अल्मोड़ा। लमगड़ा क्षेत्र के बलिया-बैगनिया मोटर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक स्थानीय कांग्रेस नेता भी शामिल हैं। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। थाना लमगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर ऑल्टो कार (संख्या: UK04Z-5819) अचानक अनियंत्रित हो गई और लगभग 20–25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में चालक समेत कुल 6 लोग सवार थे, जो ग्राम विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट', 5 जुलाई तक मानसून आने के आसार

हादसे की सूचना मिलते ही थाना लमगड़ा से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) लमगड़ा पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बेटियों को मुफ्त पढ़ाई, बनेंगी हुनरमंद

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाया और दोनों घायलों को टाटिक हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी रेफर किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: देर रात सड़क पर गिरा सूखा पेड़, कार क्षतिग्रस्त

मृतकों के नाम:
राजेन्द्र सिंह बिलवाल (40 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह
जगदीश सिंह (35 वर्ष), पुत्र लछम सिंह
लछम सिंह (56 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह
पान सिंह (55 वर्ष), पुत्र विशन सिंह

घायल
सचिन सिंह बिलवाल (18 वर्ष), पुत्र राजेंद्र सिंह बिलवाल
गोपाल सिंह (45 वर्ष), पुत्र खीम सिंह

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद