उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 की मौत

खबर शेयर करें

टिहरी। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में भीषण सड़क हादसा हो गया। मरीज को लेकर मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास हादसे का शिकार हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली।

बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे, लेकिन परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। मृतकों में प्रताप(30) पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, राजपाल(20) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी,उत्तरकाशी,जशीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी,विरेन्द्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, मुन्ना(38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उत्तरकाशी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रुप के साथ आये युवक-युवती गंगा में नहाने के दौरान बहे, तलाश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद