दर्दनाक- बाइक के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी गंभीर

खबर शेयर करें

रूड़की। भगवानपुर क्षेत्र में फैक्ट्री में काम के दौरान करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान बिजली का तार टच होने से क्रेन में करंट फैल गया। चालक ने क्रेन से कूदकरकिसी तरह जान बचाई। जबकि बाइक इसकी चपेट में आ गई। करंट लगने से युवक की मौत हो गई।  जबकि महिला का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लोधी वाला गांव में निर्माणधीन फैक्ट्री में क्रेन से कार्य करते वक्त ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से टच हो गई। तभी बाईक सवार 21 वर्षीय रविंद्र व उसकी पत्नी जमुना चपेट में आने से झुलस गई। आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां रविन्द्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बैँक अधिकारियों ने डरा-धमका कर महिला कर्मी का किया यौन उत्पीड़न, मुकदमा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए मॉर्चरी में भेज दिया है। जबकि उसकी पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप निरीक्षक सहजाद ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई हैं। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद