कुमाऊं: यहां रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, कही ये बात

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस ने विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में
पद्मभूषण रतन टाटा को मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी। उनके कार्यों को याद किया। इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि रतन टाटा ने अपने जीवनकाल में उद्योग जगत में जो योगदान दिया है, वह आने वाली कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल व्यावसायिक ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिकता के नए मानदंड भी स्थापित किए। उनका निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट,
जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ मयंक भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, हेमन्त साहू, नेत्र बल्लभ जोशी, कौशलेंद्र भट्ट, मोहन बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, एडवोकेट गौरव कर्नाटक, संजू उप्रेती, जीवन बिष्ट, राजकुमार, ताहिर हुसैन, तुषार बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद