अल्मोड़ा न्यूज::::तिरंगा शोभा यात्रा निकाली, होनहार छात्रों और अफसरों का सम्मान, पढ़े, स्वतंत्रता दिवस की खबर

खबर शेयर करें

Almora। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ जनपद में बड़ी धूम धाम से मनाई गई। इसके अंतर्गत तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा शोभा यात्रा चौघानपाटा से स्टेडियम तक निकाली गई। इसमें सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, डीएम वंदना समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया। तिरंगा शोभा यात्रा के स्टेडियम में पहुंचने पर सांसद अजय टम्टा ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक रूप से राष्ट्रीयगान गाया गया। विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टाल भी लगाए गए। यहां भव्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों और विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं तथा अन्य ने प्रतिभाग किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं तथा सूचना विभाग एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा सुंदर सुंदर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। देशभक्ति गीतों एवं प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। विवेकानंद स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा दिशा जोशी ने योगनृत्य प्रस्तुत किया। जिसकी सभी सराहना की। इस प्रस्तुति के लिए दिशा जोशी को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कृषि, चिकित्सा, निर्वाचन, खेल तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कक्षा 10 तथा 12 में टॉपर रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, समस्त जिलास्तरीय अधिकार, कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके बाद सांसद अजय टम्टा, डीएम वंदना ने सिमतोला इकोपार्क में बने अमृत सरोवर का उद्घाटन किया

कलक्ट्रेट परिसर में डीएम वंदना ने किया झंडारोहण

यह भी पढ़ें 👉  ऑफ साइट एमरजेंसी ड्रिल- गैस रिसाव के बाद लगी आग, अलर्ट हुए विभाग


अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ कलक्ट्रेट परिसर में भी धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर डीएम वंदना ने झंडारोहण किया। इस दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों, बलिदानों एवं आंदोलनों को याद किया गया। साथ ही वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डीएम वंदना ने समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि, दिए यह निर्देश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद