Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा….कांग्रेस संगठन में त्रिलोचन जोशी को मिली ये जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रांतीय सचिव रह चुके त्रिलोचन जोशी को अब अल्मोड़ा जिला महामंत्री (संगठन)
बनाया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज (गुडडू) ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन महरा की संस्तुति पर उनको मनोनीत किया है।

जोशी इससे पहले कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय सचिव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांग्रेस काॅमी एकता कमेटी के जिलाध्यक्ष, बागेश्वर जनपद के कांग्रेस संगठन प्रभारी,सहित नगर कांग्रेस युवक कांग्रेस, एनएसयूआई में विभिन्न पदों पर दायित्व निभा चुके हैं। जोशी कांग्रेस संगठन के अलावा भी नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के पूर्व सभासद, निकाय सभासद महासंघ के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एंव बीस सूत्रीय कार्यक्रम एंव क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष के दायित्वधारी भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं… डॉक्टर ने कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ की आत्महत्या, यहां का है मामला

नगर के विभिन्न सामाजिक एंव धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हुये हैं। जोशी ने वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी से हटकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव भी लड़ा। वह वर्तमान में अल्मोड़ा के सक्रिय समाजिक कार्यकर्ता के साथ प्रांतीय उधोग व्यापार मण्डल के जिला समन्वयक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

जोशी के मनोनयन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, हवालबाग प्रमुख बबीता भाकुनी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, भैसियाछाना प्रमुख खूशबू पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष ( संगठन ) मथुरादत्त जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल, पूरन सिंह रौतेला, नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट केवल सती, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी एंव रजनी टम्टा, मनोज सनवाल, जिला महासचिव गीता महरा, लीला जोशी, गीता पाण्डेय, पूर्व महिला प्रदेश महामंत्री पुष्पा सती, सभासद सचिन आर्या, सभासद राजेन्द्र तिवारी, सभासद तरन्नुम बी, पूर्व सभासद कमल पन्त, पूर्व सभासद जीवननाथ वर्मा, पूर्व सभासद घनानन्द जोशी, पूर्व सभासद हेम तिवारी, पूर्व सभासद मुकेश नेगी, पूर्व सभासद किशन लाल, प्रकाश रावत, पूर्व युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, हेम चन्द्र जोशी, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, पंकज वर्मा, अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री अमन अंसारी, युकां जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, युकां विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, एनएसयूआई अध्यक्ष पवन महरा, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, बाला रावत, मनोज वर्मा, रोहित रौतेला, संजय दुर्गापाल, नगर उपाध्यक्ष महेश आर्या, अम्बीराम, ब्लाँक अध्यक्ष हवालबाग देवेन्द्र बिष्ट, पूरन सुप्याल आदि ने खुशी जताई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments