Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा ब्रेकिंग………. घर में कहा थोड़ी देर में आ रहे हैं….. और बाजार से लापता हो गई दो बहनें

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर के एक मोहल्ले से घर से बाजार को निकली दो बहने वापस नहीं लौटी। दोनों चचेरी बहनें बताई जा रही है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका है।

बताया जाता है बीते मंगलवार को नगर क्षेत्र में रहने वाली एक 27 साल की विवाहित महिला अपने 21 साल की अविवाहित चचेरी बहन के साथ घर से यह कहकर निकली की वह बाजार जा रहे हैं। कुछ देर में वापस आते हैं। इसके बाद दोनों देर रात तक वापस नहीं लौटी। उनकी काफी तलाश की गई। उनका पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी लिख दी गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments