UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026, हल्द्वानी में विरोध, कांग्रेसी विधायक सुमित ने कही ये बात, देखें वीडियो

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से अधिसूचित प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026 के विरोध में बुधवार को हल्द्वानी में लोगों ने खुलकर विरोध किया।

सजग पहाड़ यूट्यूब चैनल से जुड़कर नई अपडेट्स पाए।

विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वर्ण समाज, व्यापारिक संघों और युवाओं के आह्वान पर बुद्ध पार्क में विशाल सभा हुई। जिसमें सैकड़ों छात्र, शिक्षक, व्यापारी और आम नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने इस रेगुलेशन को “काला कानून” करार देते हुए आरोप लगाया कि यह समानता के नाम पर जातिगत विभाजन, भय और अविश्वास फैला रहा है। झूठी शिकायतों पर कोई सख्त दंड का प्रावधान न होने से शिक्षकों-छात्रों का करियर खतरे में पड़ सकता है।

विरोधस्वरूप यूजीसी नियमों की प्रति जलाई गई। बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक रैली निकाली गई। वहां उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

इस दौरान बुद्ध पार्क में पहुँचे हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की, “यह कानून समाज को जोड़ने के बजाय तोड़ रहा है। सरकार को सभी वर्गों को विश्वास में लेकर ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर कानून नहीं लाना चाहिए।

” विधायक ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए वादा किया कि यदि कानून वापस नहीं लिया गया तो वे इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा सदन तक मजबूती से उठाएंगे । उत्तराखंड युवा एकता मंच के पीयूष जोशी ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की चर्चा की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद