पिलर से जा टकराई अनियंत्रित कार, समाजसेवी की हुई मौत

खबर शेयर करें

चम्पावत। यहां लोहाघाट के कोली ढ़ेक में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे समाजसेवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम 8 बजे के करीब समाजसेवी बलवंत सिंह बिष्ट (62) पुत्र स्व. जोध सिंह बिष्ट मारुति 800 संख्या डीएल6/सीसी1138 से लोहाघाट से कर्णकरायत की ओर जा रहे थे, तभी कोली ढेक के पास अचानक कार अभियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के लिये उमड़ा यात्रियों का सैलाब, हल्द्वानी में बसों का टोटा

जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चम्पावत जिला चिकित्सालय रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। बलवंत सिंह बिष्ट अपने व्यवहार के चलते बिसुंग क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी मौत पर पूरे क्षेत्र वासियों ने दुख जताया है। मालूम हो बलवंत सिंह बिष्ट क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बिष्ट (दान) के पिता हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद