Subscribe our YouTube Channel

UP Election: कांग्रेस ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची, उन्नाव की रेप पीड़िता की मां को भी टिकट…… पढ़े पूरी खबर……..

खबर शेयर करें

लखनऊ: विधान सभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस महासचिवबप्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इनमें 50 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा है। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, समाजसेवी और संघर्षशील महिलाओं को मौका दिया गया है। उन्नाव सदर सीट से कांग्रेस ने रेप पीड़िता की मां को टिकट दिया। उन्नाव के इस बहुचर्चित रेप मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जेल में हैं।‌


जबकि फर्रुखाबाद से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास सीट से अराधना मिश्रा मोना को टिकट दिया गया है। मोना कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। वहीं शाहजहांपुर से आशा वर्कर पूनम पांडेय को मौका दिया गया है। नोएडा से पंखुड़ी पाठक को उतारा गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सूची नया संदेश दे रही है कि यदि आपके पास अत्याचार हुआ तो आपके पास यह शक्ति है कि आप अपने हक के लिए लड़ो। आपकी लड़ाई में कांग्रेस पार्टी आपका साथ देगी। सत्ता अपने हाथ में लें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…..भूकंप के झटकों से दहशत में आये लोग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments