फ़िल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य रहे उपेंद्र ने अल्मोड़ा में शुरू किया ये काम, आपको भी मिल सकता है फायदा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड के करीब 3 साल तक सदस्य रहे नगर के चौसार मोहल्ला निवासी उपेन्द्र अग्निहोत्री ने नगर के लोगों के लिए एक नया काम किया है। उन्होंने यहां एक नया जिम खोला है। यहां रघुनाथ सिटी मॉल में ये ‘इमोशनल जिम’ खुला है। इसका उद्घाटन विधायक मनोज तिवारी ने किया। यह जिम नगर में एक नया प्रयोग है।जिससे लोगों को कई फायदे मिल सकते हैं। फिलहाल जिम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।


उपेन्द्र अग्निहोत्री रघुनाथ सिटी माल में डोसा कार्नर का संचालन भी करते हैं। उन्होंने बताया की लोग आज कई तरह के तनाव से परेशान हैं। लोगों के मन में कई तरह की शंकाए हैं। इसलिए लोगों को तनाव से दूर करने के लिए ये जिम काफी कारगर रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस ‌इलाके में देखा गया गुलदार, लोगों में दहशत

इस मौके पर दुग्ध संघ के प्रभारी जीएम अरूण नगरकोटी, अशोक पंत, भारत पांडे, मनोहर सिंह नेगी, जशोद सिह, रुप सिह, दीवान सिंह बिष्ट, शोभा नगरकोटी, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतला, कमल पाण्डे, मीनाक्षी जोशी, रविना, अंजली, वंदना, लतिका आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद