7 अक्टूबर से रामनगर में होगा उपपा का महाधिवेशन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का छठा द्विवार्षिक महाधिवेशन 7-8 अक्टूबर को रामनगर (नैनीताल) में होगा। उपपा की बैठक में महाधिवेशन को लेकर गहन मंथन हुआ। महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पार्टी का महाधिवेशन संपन्न नही पाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के।द्विवार्षिक महाधिवेशन में पार्टी अपनी विकास यात्रा, पार्टी की गतिविधियों की गहन सक्रियताओं के साथ पार्टी की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां कल स्कूलों में डीएम ने की छुट्टी

उपपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के महाधिवेशन में उत्तराखंड व देश के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि उपपा महाधिवेशन के खुले उद्घाटन सत्र में देश एवं उत्तराखंड में समान उद्देश्यों के लिए संघर्षरत जनांदोलन, किसान, मजदूर व पर्यावरण आंदोलन में सक्रिय अनेक जननेता, प्रबुद्ध लोग भी भागीदारी करेंगे। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन पार्टी उत्तराखंड में सामाजिक, राजनीतिक व्यवस्था परिवर्तन के साथ उत्तराखंडी अस्मिता की रक्षा एवं यहां के प्राकृतिक संसाधनों, जल जंगल जमीन की लूट के खिलाफ ज़मीनी संघर्ष करने वाली एक मात्र विश्वसनीय क्षेत्रीय पार्टी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद यहां राज करने वाली सरकारों और राजनीतिक दलों ने उत्तराखंड को बुरी तरह तबाह किया है। यहां की सरकारों, राजनेताओं, नौकरशाहों के संरक्षण में तेजी से पनपे भू, खनन, शराब माफियाओं ने राज्य को अपराध और अराजकता के दलदल में धकेल दिया है। जिससे मुक्ति के लिए राज्य को एक बड़ी राजनीतिक लड़ाई की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  FIFA World Cup: ये टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन

उन्होंने उत्तरखंड की जनता से पलायन, विस्थापन, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली और भ्रष्टाचार से त्रस्त इस राज्य में राजनीतिक बदलाव के लिए उपपा से जुड़ने और 7-8 अक्टूबर को रामनगर में होने वाले महाधिवेशन को सफल बनाने की अपील की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद