उत्तराखंड: डूबने से 15 साल की किशोर की मौत

खबर शेयर करें

 

तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला शव

कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के सुखरो नदी में खनन के कारण बने गड्ढे में 15 साल का किशोर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने उसका शव निकाला। बताया जाता है कि बुधवार को तीन किशोर सुखरो नदी में नहाने गये थे। इसी दौरान खनन से नदी में बने गहरे गड्ढे में एक बच्चा फंस गया। स्थानीय लोगों के अनुसार नयागांव निवासी प्रियांश (15) पुत्र बहादुर गहरे गड्ढे में डूब गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। एसएचओ नरेन्द सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि एसडीआरएफ टीम ने तीन घंटे से ज्यादा कड़ी मशक्कत कर सुखरों नदी से प्रियांश के शव बरामद किया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आग लगने से झुलस गया युवक, ससुरालियों पर लगाए कई आरोप
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद