उत्तराखंड: मॉर्निंग वॉक पर निकली डॉक्टर की पत्नी से चेन छीनी, यहां का है मामला, पढ़े पूरी खबर……..

खबर शेयर करें

काशीपुर: यहां घर से सुबह घूमने निकली डॉक्टर की पत्नी से दो बाइक सवारों ने चेन छीन ली। इसके बाद वह फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एक फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कमलेश सदन विजयनगर निवासी डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतापपुर चौकी पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि वह रोज अपनी पत्नी सारिका सिंह के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। शनिवार सुबह भी वह दोनों मानपुर रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। वापस लौटते वक़्त सुबह 5:40 बजे मानपुर रोड पर बिजली घर के पास पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उनकी पत्नी सारिका सिंह के गले से लगभग डेढ़ तोला सोने की चेन तोड़ ली। इस पर उन्होंने शोर मचाया। तब तक दोनों भाग गए। बताया कि बाइक सवार दोनों युवा थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद