उत्तराखंड चारधाम यात्रा:10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा ने इस साल रफ्तार पकड़ ली है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जिला और पुलिस प्रशासन की चुस्त व्यवस्थाओं ने यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाया है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। 30 अप्रैल से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 10 लाख 25 हजार 58 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। केवल 19 मई को ही 65 हजार 809 भक्तों ने दर्शन किए।

यमुनोत्री धाम: मां यमुना के दर्शन में उमड़ा आस्था का सैलाब

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

30 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से यमुनोत्री धाम में 1 लाख 68 हजार 13 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। 19 मई को 10 हजार 882 भक्तों ने दर्शन किए, जिनमें 5,382 पुरुष, 5,119 महिलाएं, और 381 बच्चे शामिल थे।

गंगोत्री धाम: मां गंगा के प्रति बढ़ रही श्रद्धा

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

गंगोत्री धाम के कपाट भी 30 अप्रैल को खुले थे। अब तक 1 लाख 55 हजार 718 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं। 19 मई को 9,983 भक्तों ने दर्शन किए, जिनमें 5,351 पुरुष, 4,379 महिलाएं, और 253 बच्चे शामिल थे।

केदारनाथ धाम: बाबा केदार के भक्तों की भारी भीड़

2 मई को कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ धाम में 4 लाख 5 हजार 253 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। हर दिन औसतन 20,000 से अधिक भक्त बाबा केदार के चरणों में पहुंच रहे हैं। 19 मई को 24 हजार 356 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिनमें 15,542 पुरुष, 8,408 महिलाएं, और 306 बच्चे शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

बदरीनाथ धाम: भगवान बदरीविशाल की शरण में भक्त

4 मई को कपाट खुलने के बाद से बदरीनाथ धाम में 2 लाख 5 हजार 158 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 19 मई को 20 हजार 588 भक्तों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए, जिनमें 10,857 पुरुष, 8,904 महिलाएं, और 827 बच्चे शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद