उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का फिर दिल्ली दौरा, आज ये है प्रोग्राम, पढ़े खबर….

खबर शेयर करें

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को फिर दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। बताया जाता है वह दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। संघ पदाधिकारियों से भी उनका मुलाकात का समय है। मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न प्राधिकरणों, निगमों में दायित्व वितरण, आगामी विधानसभा चुनाव समेत अन्य मसलों पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही कांवड़ यात्रा स्थगित करने के बारे में केंद्र से हस्तक्षेप का आग्रह कर सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी का हफ्तेभर के भीतर यह दूसरा दिल्ली दौरा है। वह बुधवार रात्रि लगभग 10 बजे दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री आज रेल मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। वह उपराष्ट्रपति से भी शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं। पहले उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत कई मंत्रियों से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: नशे में कार चला रही महिला को, पुलिस ने ऐसे पकड़ा, कार सीज
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद