उत्तराखंड ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा,कल विधानमंडल दल की बैठक पर अब नजर

खबर शेयर करें

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद से दिया इस्तीफा दे दिया। देर रात राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंपा। वह 9 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री बने थे। 2 जुलाई 2021 को उनको ये पड़ छोड़ना पड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सुबोध उनियाल अरविंद पांडे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मंत्री, बिशन सिंह चुफाल समेत कई भाजपा नेता मंत्री व विधायक मौजूद रहे।सीएम के इस्तीफा देने के बाद अब कल विधानमंडल दल की बैठक दोपहर 3 बजे होगी। इसमें पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर और डी पुरंदेश्वरी विधायकों के साथ करेंगे बातचीत जिसके बाद कौन मुख्यमंत्री होगा इसकी घोषणा हो सकती है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है।

यह भी पढ़ें 👉  बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद