उत्तराखंड कांग्रेस: 25 नए अध्यक्ष तय, यहां फंसा पेंच!

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेश के 27 संगठनात्मक जिलों में से 25 के जिलाध्यक्षों के नाम लगभग तय हो चुके हैं, लेकिन ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में समीकरणों के उलझने से अंतिम सूची पर मुहर टल गई है।

सूत्रों के अनुसार, भैया दूज के बाद ही पूरी सूची जारी होने की संभावना है। 15 अक्तूबर को दिल्ली में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक में अधिकतर जिलों पर सहमति बन गई थी। हालांकि, ऊधमसिंह नगर में युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी से समीकरण बदल गए। रायशुमारी में पहले वर्तमान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और परिमय रॉय जैसे दावेदार ही चर्चा में थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

वहीं, पिथौरागढ़ में वर्तमान जिलाध्यक्ष मंजू लुंठी की दोबारा दावेदारी और विधायक मयूख महर समर्थित भुवन पांडे सहित छह अन्य दावेदारों के मैदान में होने से फैसला अटक गया है। पहले हाईकमान का निर्देश था कि जिलाध्यक्ष विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, लेकिन अब इस शर्त में संशोधन किया गया है। ऊधमसिंह नगर में केंद्रीय ऑब्जर्वर राव दान सिंह की 10 दिन की रायशुमारी भी भुल्लर की दावेदारी के बाद बेअसर रही। भुल्लर ने हाईकमान के निर्देश पर दावेदारी की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि एआईसीसी की बैठक में ज्यादातर जिलाध्यक्षों के नाम तय हो चुके हैं। दो जिलों में दावेदारों की संख्या बढ़ने से केंद्रीय कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की एक और बैठक हो सकती है। त्योहारों और बिहार चुनाव के कारण अंतिम सूची जारी होने में एक सप्ताह का समय और लग सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद