Subscribe our YouTube Channel

उत्तराखंड: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर बड़ा एक्शन….. पार्टी के तमाम पदों से हटाया… ये बताई जा रही है वजह……..

खबर शेयर करें

देहरादून। विधान सभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस ने कड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने दिया बड़ा झटका दिया। उनको पार्टी के तमाम पदों से हटाया दिया गया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिले थे। इसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments