उत्तराखंड: महिला की हत्या कर ऐसे फेंक दिया शव, ऐसे खुला मामला

खबर शेयर करें

रुद्रपुर: यहां हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पहले महिला की हत्या की गई। फिर शव को बोरे में बांधकर रम्पुरा स्थित कल्याणी नदी में फेंक दिया। बदबू आने पर देखा गया तो पता चला कि बोरे में लाश पड़ी हुई है। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नही हो पाई है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि नदी मेें महिला की हाथ पैर बंधी लाश मिली है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है। रम्पुरा, वार्ड नंबर 15 और पहाड़गंज के मध्य से कल्याणी नदी गुजरती है। सोमवार शाम पांच बजे के आसपास कल्याणी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को वहां पर कुछ बदबू आई। जिसके बाद उनकी नजर कल्याणी नदी पर पड़े कूड़े के ढेर पर पड़ी। जहां एक बोरे से बाहर को निकला एक महिला का सिर दिखाई दिया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने बदला नियम- हाफ टिकट में नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद