उत्तराखंड: यहां कर्मचारी ने की छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा

खबर शेयर करें

चम्पावत: यहां एक कर्मचारी ने छात्रा से छेड़ाखानी कर दी। इससे हंगामा हो गया। लोगों ने कर्मचारी की भी खूब धुनाई कर दी। बताया जाता है पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लिया। इसके बाद छोड़ दिया। घटना गुरुवार की है। बताया जाता है कि छतार स्थित एक 11 वीं की छात्रा ट्यूशन को जा रही थी। छतार के पास कलक्ट्रेट में तैनात एक कर्मचारी छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने इसकी शिकायत परिजनों से की तो परिजनों को गुस्सा आ गया। छतार पहुंच कर्मचारी की धुनाई करने लगे। यह देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची चीता पुलिस को परिजनों ने कर्मचारी को सौंप दिया। सूत्रों का कहना है कि कर्मचारी कलक्ट्रेट में सम्मानित पद पर है। जिस कारण मामले में समझौता हो गया और पुलिस ने कर्मचारी को छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- बढ़ सकता है प्रशासकों का कार्यकाल, हो रहा ये काम
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद