उत्तराखंड: हॉकी स्टार वंदना कटारिया कल पहुंच रही अपने घर, ऐसे होगा स्वागत……. मां भी अपनी बेटी की पसंद की सब्जी बनाएंगी………..

खबर शेयर करें

देहरादून: करीब डेढ़ साल बाद टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी स्टार वंदना कटारिया बुधवार को अपने घर रोशनाबाद आने वाली हैं। उनके स्वागत के लिए पूरी तैयारी की गई है। उनके घर से लेकर राजधानी देहरादून में भी उनका स्वागत किया जाएगा। खेल विभाग रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में वंदना कटारिया का सम्मान करेगा।इसके बाद वंदना अपने घर जाएंगी। बुधवार सुबह 7:45 बजे वंदना कटारिया दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई जहाज से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। वंदना कटारिया की मां शोरण ने कहा कि बेटी अपने घर डेढ़ साल बाद लौट रही है। उन्होंने बताया कि बेटी के घर आने पर वह वंदना की पसंद की आलू और टमाटर की सब्जी खुद बनाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिप्सी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे पर्यटक
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद