उत्तराखंड: बंद घर में बक्से में मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस…….

खबर शेयर करें

 

सजग पहाड़ डेस्क:

ऋषिकेश: यहां एक साल से बंद घर में रखे बक्से में एक नर कंकाल मिला। इससे हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घर एक बिल्डर का बताया जा रहा है।

ऋषिकेश बाइपास मार्ग रेलवे फाटक के समीप एक बिल्डर का पुराना मकान है। कुछ साल पहले बिल्डर का परिवार कहीं और शिफ्ट हो गया है। तब से यह मकान खाली है।जो धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। इस भवन के बाहर कुछ दुकानें हैं। यहां समीप दुकानदारों को दुर्गंध महसूस होने पर उसने पुलिस को सूचित किया।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आंदोलन का ट्रेनों पर प्रभाव, कईयों के बदले रूट

 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि यह मकान क्षेत्र के बिल्डर गंगाराम आडवाणी का है। वह परिवार सहित अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं। पिछले कई वर्षों से पुराने मकान में किसी का आना जाना नहीं है,घर बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि बक्से के अंदर मिला कंकाल महिला का है यह पुरुष का है अभी यह कह पाना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद