उत्तराखंड:स्कूल में दिखा गुलदार, मची अफरा-तफरी
नैनीताल जिले के कोटाबाग में बुधवार सुबह करीब 9 बजे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, स्यात कोटाबाग के परिसर में गुलदार ( दिखने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में तैनात पीआरडी जवान ओमप्रकाश अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनकी नजर विद्यालय की बाउंड्री वॉल पर पड़ी, जहां एक गुलदार बैठा हुआ था।
गुलदार देखते ही पीआरडी जवान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल इसकी सूचना पटवारी, प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ को दी। सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत सभी छात्र-छात्राओं को कक्षाओं के भीतर ही रहने के निर्देश दिए गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद




