उत्तराखंड: चार धाम यात्रा को लेकर ये किया जा रहा है बदलाव

खबर शेयर करें

देहरादून: राज्य में चार धाम यात्रा को लेकर नया अपडेट है। अब यात्रा के लिए जारी होने वाले ई-पास आधार कार्ड से भी लिंक होंगे। इससे यात्रियों के लिए ई-पास निरस्त कराने का विकल्प भी रहेगा। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ये करने जा रहा है।
बीते दिनों शुरू बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए ई-पास अनिवार्य किया गया है। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड जारी करता है। लेकिन देखने में ये आया कि जिनको पास जारी किए गए। उसमें बड़ी संख्या में लोग यात्रा करने नहीं आये। इससे अन्य यात्रियों को भी ई पास जारी नहीं किये जा सके। हालांकि बोर्ड ने 15 अक्टूबर तक के लिए ई-पास जारी भी कर दिए। इसके लिए अब देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड नई व्यवस्था करने जा रहा है। बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन के अनुसार ई-पास को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। इसके साथ ही ई-पास निरस्त करने का विकल्प देने के लिए साफ्टवेयर में बदलाव किए जा रहे हैं। ऐसी योजना बनाई जा रही है। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की महिला की हत्या, फैली सनसनी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद