उत्तराखंड: यहां तीन साल का मासूम नदी में बह गया, पढ़े खबर….

खबर शेयर करें

चलाया रेस्क्यू अभियान, नहीं चल पाया पता

रुद्रपुर: इस बार बारिश के बाद बेहद अधिक नुकसान की खबरें आ रही हैं। कई लोगों की इस मानसूनी बारिश में जान भी चली गई हैं। रुद्रपुर में भी तीन साल का मासूम कल्याणी नदी में बह गया। सूचना पर पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने मासूम की काफी खोजबीन की। उसका पता नहीं सका। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। इन दिनों तेज बारिश के बाद कल्याणी का जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह बड़ा खतरा है। गुरुवार शाम को पहाडग़ंज निवासी गणेश कश्यप पुत्र सूरज आयु तीन वर्ष के कल्याणी नदी में बहने की सूचना पर एसआई मनोज जोशी पुलिस फोर्स व एसडीआरएफ प्रभारी बालम सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कल्याणी में रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन गणेश का कुछ पता नहीं चला। वहीं परिजनों का कहना है कि बच्चा तेज बहाव में आगे बह उत्तर प्रदेश की सीमा में भी जा सकता है। आज फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  FIFA World Cup: ये टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद