उत्तराखंड: जमीन के विवाद में दो भाइयों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

→ι

सजग पहाड़ डेस्क

रुद्रपुर: यहां जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
बगवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम लंका मलसी निवासी अजीत सिंह की प्रीतनगर में सात एकड़ जमीन है। उनका अपने पड़ोसी राकेश मिश्रा के साथ मेढ़ का विवाद चल रहा है। मंगलवार करीब डेढ़ बजे अजीत सिंह के दोनों पुत्र 28 वर्षीय गुर कीर्तन सिंह व 33 वर्षीय गुरपेज सिंह धान की रोपाई के लिए खेत में जुताई कर रहे थे। इस दौरान अचानक राकेश मिश्रा अपने दो भतीजे शिवम व शुभम के साथ रायफल लेकर पहुंचकर उन पर ताबड़तोड़ पांच फायर झोंक दिए। गुरकीर्तन का जबड़ा फाड़ती हुई एक गोली पार गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गुरपेज की सांस चलती देख कर उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसने दम तोड़ दिया।एसपी क्राइम मिथलेश कुमार, एसपी सिटी ममता वोहरा सीओ सदर अमित कुमार मौके ने मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  गौ आश्रम में आग लगने से मचा हड़कंप, लोगों ने भागकर बचाई जान, तीन पशु जले
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद