Uttarakhand Weather: आज मौसम को लेकर ये है अपडेट

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में बीते कुछ दिनों से मौसम ने करवट बदली है। तेज बारिश के साथ ही कई जिलों में बर्फबारी हुई है। आज भी मौसम विभाग के अनुसा पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की वर्षा और चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहां तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान

सोमवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ चटख धूप खिली। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की हवा चली। केदारनाथ की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बनी हुई है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठंड है और दिन में तापमान चढ़ने लगा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद