उत्तराखंड: पत्नी ने पति को अधमरा किया, फिर पत्नी से बचाव को पति ने मांगी पुलिस से सुरक्षा, ये है पूरा मामला………

खबर शेयर करें

बागेश्वर। ये बड़ी दिलचस्प खबर है। एक पत्नी ने पति पत्थरों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पति का यहां जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब पत्नी की मार से परेसान पति ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। यह मामला बेहद चर्चा में भी है। मामला जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर खबडोली गांव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति को इतना पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़त ने इलाज के दौरान पुलिस को मामले की जानकारी दी। वह शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे जंगल में बकरियों को चराने गया। इस दौरान अचानक उसकी पत्नी आई और उसने पत्थरों से उस पर हमला शुरू कर दिया। बताया यदि गांव के लोग सही वक्त पर नहीं आते तो उसकी पत्नी उसको जान से मार देती। उसने पुलिस को बताया वह भूतपूर्व सैनिक है। उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसके जरुरी कागजात और पासबुक भी पत्नी ने चुरा ली है। उसने पुलिस से पत्नी से बचाव के लिए सुरक्षा की मांग की है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिकप में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चालक की गई जान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद