उत्तराखंड: पति से झगड़े के बाद नैनीताल में प्रेमी संग मिली महिला

खबर शेयर करें

नैनीताल: पति से झगड़े के बाद अपने मायके से गायब महिला अपने 4 साल के बच्चे के साथ नैनीताल में मिली। दिल्ली पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक सागरपुर साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी शिवानी का बीते दिनों अपने पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह
अपने चार साल के बेटे को लेकर मायके आ गई। लेकिन अचानक से11 सितंबर को महिला बच्चे के साथ गुम हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। उसका पता नही चल पाया। महिला के परिजनों ने सागरपुर थाने में महिला और बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन काठगोदाम क्षेत्र में मिली। पुलिस महिला को खोजते हुए काठगोदाम पहुंची। बुधवार सुबह पूछताछ करने पर महिला के तल्लीताल क्षेत्र में चिडिय़ाघर रोड स्थित होटल में ठहरने की जानकारी मिली। पुलिस ने महिला को चार वर्षीय बेटे और आरवी 39 एयरफोर्स स्टेशन दिल्ली कैंट निवासी अभिषेक यादव के साथ पकड़ लिया। एसओ विजय मेहता ने बताया कि महिला को दिल्ली पुलिस और परिजनों के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद छात्रा से किया दुराचार, वीडियो वायरल करने की धमकी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद