उत्तराखंड: महिलाओं ने रचा इतिहास, अपने नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड……..

खबर शेयर करें

धारचूला: पहली बार यहां सीबीटीएस (क्लाइंबिंग वियोंड द समीट्स) की छह सदस्यीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया। महिलाओं ने 6220 मीटर ऊंची पिकॉक चोटी फतह कर नया रिकार्ड बनाया है। पहली बार कोई भारतीय टीम इस चोटी को फतह कर सकी है। महिलाओं का दल बुधवार को धारचूला पहुंचा। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठ सितंबर को नैनीताल से इस दल को रवाना किया था। आदि कैलाश रेंज की दूसरी सबसे बड़ी चोटी पर आरोहण के लिए टीम लीडर शीतल की अगुवाई में छह सदस्यीय दल रवाना किया गया था।
एवरेस्ट विजेता योगेश सिंह गब्र्याल ने भी दल की रूपरेखा तय की थी। दल में शामिल महिलाओं ने 4750 मीटर की ऊंचाई पर अपना बेस कैंप बनाया और 29 सितंबर की सुबह दल 6220 मीटर ऊंची चोटी चढऩे में सफल रहा। दल ने दारमा और व्यास घाटी को जोडऩे वाले स्योन ला पास को भी पार किया। दल में शीतल, कला बड़ाल, मीनाक्षी राठौर, यादनीकी मितेरे, ध्रुवी मोदी, द्रौपदी रौंकली शामिल रही।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या कर फरार हो गया पति, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद