Uttrakhand….जिस्मफरोशी का धंधा, 6 गिरफ्तार, 4 महिलाएं भी शामिल

खबर शेयर करें

 

लंबे समय से मिल रही थी शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

काशीपुर: यहां जिस्मफरोशी का धंधा का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शिकायत पर दबिश देकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा किया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे को सूचना मिली की ढकिया गुलाबो छीना फार्म स्थित एक दो मंजिला मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सीओ के निर्देश पर टांडा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने मय कोर्स मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा। यहां चार महिलाएं अपने दो ग्राहकों से देह व्यापार को लेकर मोलभाव करती मिली। पुलिस ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
एसपी ने बताया कि ढकिया गुलाब जीना फार्म निवासी 54 साल की महिला इस देह व्यापार की मुखिया है। इसी के मकान में धंधा चल रहा था। अन्य पकड़े गए आरोपियों में मूल रूप से मध्य प्रदेश की जबलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र और वर्तमान में काशीपुर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाला विकास कुमार, काशीपुर के ढकिया कुंडेश्वरी निवासी प्रवीण सिंह और 4 महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड- हाईस्कूल टॉपर के स्कूल पर खड़े हुए सवाल, होगी जांच
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद