Uttrakhand: खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों ने गवाई जान

खबर शेयर करें

 

बुधवार रात हुआ हादसा

कोटद्वार : तेज रफ्तार खराब सड़क और रात का सफर पहाड़ों में बेहद खतरनाक माना जाता है। थोड़ा सा चूक होने पर जान चली जाती है। यहां भी देर रात द्वारीखाल क्षेत्र के सिलोगी-जाखणीखाल-अमोला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम अमोला निवासी सतपाल सिंह पुत्र माल सिंह, कलम सिंह पुत्र बचन सिंह व राहुल सिंह पुत्र मातबर सिंह रात सिलोगी से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान ग्राम बड़ेथखाल के समीप अचानक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।वाहन सतपाल सिंह चला रहा था। घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं......पत्नी ने पति की कर दी निर्मम हत्या, ये रही वजह
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद