नहर में गिरा वाहन, दो वन रेजरों की मौत, कर्मी लापता

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। विभागीय वाहन के ट्रायल के दौरान ऋषिकेश में भीषण हादसा हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर चीला नहर में जा गिरा। इस हादसे में दो रेंजरों की मौत होना बताया जा रहा है। जबकि एक कर्मचारी लापता बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी हादसा हो गया और वाहन नहर में गिर गया। इस हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। वन्यजीव प्रतिपालक आलोक की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल व वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी का हादसे में निधन होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तेदारों ने महिला पर चाकू से बोला हमला, बीच बचाव को आए बेटे भी घायल

एक अन्य वनकर्मी की भी मौत हुई है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। वार्डन आलोक अभी लापता है, संभवतया वह चीला नहर में गिर गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नौटियाल घायल है। मृतक रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ ऑफिस में सचिव पूर्व जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल के भाई हैं। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी का ट्रायल हुआ। जिसके बाद सभी लोग गौहरी रेंज जा रहे थे। वहां का टायर फटने से हादसा हो गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद