कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 83 का चालान, 9 वाहन सीज

खबर शेयर करें

पुलिस कर रही है लोगों से कोविड 19 के नियमों का पालन करने की अपील

चम्पावत: पुलिस कोविड 19 के नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 83 का चालान औऱ 9 वाहन सीज किये। पुलिस लोगों से कोविड 19 के नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अलग अलग थानों में अभियान चलाया। सीओ टनकपुर अविनाश वर्मा औऱ सीओ चम्पावत अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बाजार क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। साथ ही बाजार बंद के बाद भी अनावश्यक रूप से बाजार क्षेत्र में घूमने वाले 83 व्यक्तियों का चालान किया। 9 वाहन सीज कर 44 वाहनों का चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  युवक को दिया ऑनलाइन कमाई का झांसा, फिर ठग लिए लाखों रूपये
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद